Pages

Friday, September 16, 2011

जीवन का हर पल प्रफुल्लित हो ,उमंगों ,आकांक्षाओं से भरपूर हो 
जीवन का हर क्षण पल्लवित हो ,उपलब्धिओं,कल्पनाओं से अनुभूत हो
जीवन का हर फल अमृतमय हो,नव अरमानों,संभावनाओं से पोषित हो
जीवन का हर श्रम khushhalmaya हो,तन-मन,वचन से सुवासित हो
जीवन का हर पल सुपथगामी हो,विघ्न.बाधाओं से कभी न बाधित हो 
जीवन का हर कर्म सुयश फहराता हो,संयम,आत्मबल से बलवती हो
जीवन का हर घट ढाई आखर हो,प्रसन्नता,उल्लास,से उल्लासित हो 
जीवन का हर  धर्म आद्ध्यात्म हो,आइना,परछाईं सा पारदर्शी हो 
जीवन का हर पल प्रफुल्लित हो,उमंगों,आकांक्षाओं से अतुलनीय हो 
 

No comments:

Post a Comment