Pages

Saturday, April 23, 2011

दादी माँ दादी माँ,मेरी प्यारी दादी माँ
रूक जाओ न दादी माँ,मेरी प्यारी दादी माँ 
नहीं सुनाना परी कथा तुम,केवल गीत सुना देना 
नहीं खिलाना दूध बताशा,केवल दूध पिला देना
नहीं सिखाना गुड़िया बनाना,केवल सीना सिखा देना
नहीं दिखाना बाइस्कोप,केवल फोटो दिखा देना  
नहीं मुस्कुराना आठों पहर,केवल खुश हो बतला देना
नहीं सुलाना गोद में अपने,केवल बगल में बिठा देना 
नहीं सींचना सालभर,केवल आशीष दे देना 
दादी माँ दादी माँ, मेरी प्यारी दादी माँ  




1 comment: